उरई – जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जालौन/उरई – जिला रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय जालौन स्थान उरई द्वारा 9 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, उरई में एक दिवसीय रोजगार मेला व कॅरियर कॉउन्सिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में आये हुए अभ्यर्थियों की कॅरियर कॉउन्सिलिंग के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन/जानकारियों से अवगत कराया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रोजगार मेले में कम्पनी जी०फोर०एस० सेक्युअर सॉल्युशनस इण्डिया प्रा०लि० द्वारा नेरोलक पेन्ट्स माती कानपुर देहात हेतु शैक्षिक योग्यता-इण्टरमीडियट पदनाम-सिक्योरिटी गार्ड वेतन- 14500-00 एवं शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडियट व कम्प्यूटर डिप्लोगा पदनाम-कम्प्यूटर ऑपरेटर वेतन- 16000-00 तथा कम्पनी टीम प्लस एच०आर० सर्विस पी०आई०सी०एल० इण्डिया प्रा० लि० फरीदाबाद द्वारा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं आई०टी०आई० पदनाम-ऑपरेटर, वेतन-12000-00 कार्य स्थल- फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल तथा हेतु साक्षात्कार/चयन की कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने वायोडाटा सहित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर उरई में उपरोक्त तिथि को कॅरियर कॉउन्सिलिंग एवं रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों में साक्षात्कार/चयन हेतु उपस्थित हो। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थी किसी कम्पनी को नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेन-देन करता है, तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई