गोविंदपुर में 8 साल का बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी 8 वर्षीय बच्चा अभिनव भानु पतंग उड़ाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. सोमवार की सुबह यह घटना घटी.बताया जाता है कि बच्चा आज स्कूल नहीं गया था.स्कूल में छुट्टी के कारण अपने घर पर दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था.इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया.बताया जाता है कि हाई टेंशन बिजली से वह जल गया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे टीएमएच ले जाया गया.जहां उसका इलाज चल रहा है. इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है. बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता कि हाई टेंशन नीचे था, जिस कारण वह चपेट में आ गया. क्षेत्र में मातम का माहौल है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई