सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पंजाब सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि वे (पंजाब सरकार) प्रदर्शनकारी किसानों को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति से मिलने के लिए राजी करने में सफल रहे हैं।
प्रदर्शनकारी किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब होगी। पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में यह जानकारी दी। पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल हैं, जो बीते 40 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में पंजाब सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ को बताया कि वे (पंजाब सरकार) प्रदर्शनकारी किसानों को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति से मिलने के लिए राजी करने में सफल रहे हैं।

Author: planetnewsindia
8006478914