यूरिया से बना रहे थे नकली घी, पुलिस ने छापा मारकर मैनेजर समेत पांच को किया गिरफ्तार

ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर टिन शेड में नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। यहां यूरिया और फूड केमिकल से नकली घी तैयार किया जाता था।बड़े ब्रांडों की पैकिंग में इसे प्रदेश के कई जिलों और दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को फैक्ट्री में छापा मारा। यहां से मैनेजर समेत पांच को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में पैक्ड नकली घी बरामद किया है। इसके साथ ही नकली घी बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला यूरिया व फूड केमिकल व 18 बड़े ब्रांडों के रैपर बरामद हुए हैं।
शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ क्षेत्र में नीरज अग्रवाल के टिन शेड में यह नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

फैक्ट्री का पंजीकरण ग्वालियर का बताया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि फैक्ट्री में नकली घी तैयार किया जा रहा था। जिस ब्रांड की डिमांड आती थी, उसी ब्रांड का टिन के ऊपर लेबल लगाकर भेज दिया जाता था।

गुरुवार सुबह ही अमूल का लेबल लगे 50 टिन यहां से मेरठ के लिए भेजे जाने की जानकारी मिली है।
Author: planetnewsindia
8006478914