
UP CM श्री योगी आदित्यनाथ जी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 701 वन दरोगाओं को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अभी हाल में दुनिया की सबसे बड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम आया है, इसमें 60,244 पुलिस कार्मिक नियुक्त होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने गत साढ़े 07 वर्षों में 07 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है।
मीडिया रिपोर्टर पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश प्लानेट न्यूज
Author: planetnewsindia
8006478914