देश के सिख्या मंत्री और ओडिशा के संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान जी झारसुगुड़ा मे आयोजित कैरियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम मे भाग लिया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

ओडिशा सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री, सांसद और विधायक , झारसुगुड़ा में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कैरियर परामर्श और जीवन कौशल परियोजना “एमसीएल कुंजी एक पहल” के शुभारंभ में देश के सिख्या मंत्री और संबलपुर के सांसद शामिल हुए।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार छात्रों को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से यह पहल की गई है। झारसुगुड़ा जिले के करीब 14,962 विद्यार्थियों को करियर काउंसिलिंग दी जायेगी.

इस परियोजना का उद्देश्य 10वीं से +2 तक पढ़ने वाले छात्रों को व्यावहारिक सलाह प्रदान करके उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने में मदद करना है।

करियर काउंसलिंग प्लेटफॉर्म न केवल छात्रों को करियर की राह तलाशने में मदद करेगा बल्की औद्योगिक रूप से समृद्ध झारसुगुड़ा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। माना जा रहा है कि इस इनोवेटिव प्रोग्राम के जरिए झारसुगुड़ा के छात्रों की आशाएं और आकांक्षाएं पूरी हो सकेंगी और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सकेगा।

मनोज कुमार त्रिपाठी
स्टेट हेड, ओडिशा
प्लानेट न्यूज़ इंडिया

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई