Schools Closed: दिल्ली के बाद इस राज्य में भी दम घोंटू वायु प्रदूषण, कई जिलों के स्कूल हुए बंद

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

दिल्ली में 5वें दिन भी वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ कैटगरी में बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को भी AQI 400 के पार बना हुआ है. इसके अलावा हरियाणा के कई जिलों में भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में बना हुआ है. इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया है.

Schools Closed: बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. हरियाणा में प्रदूषण और धुंध के चलते चार जिलों के प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चार जिलों के स्कूलों में 5वीं क्लास के बच्चों की फिजिकल क्लासेस बंद कर दी गई हैं.

हरियाणा में वायु प्रदूषण की मार

दिल्ली में 5वें दिन भी वायु प्रदूषण ‘गंभीर’ कैटगरी में बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार (17 नवंबर 2024) की सुबह सात बजे दिल्ली के 14 लोकेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 37 फीसदी वायु प्रदूषण की वजह आस-पास के राज्यों में पराली जलाने से हुआ है. इसके अलावा, हरियाणा के कई जिलों में भी AQI 400 के करीब पहुंच गया है. खतरनाक वायु प्रदूषण के चलते हरियाणा सरकार ने कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

हरियाणा के इन जिलों में प्राइमरी स्कूल बंद

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिलों में वायु प्रदूषण के चलते प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है. हालांकि, इससे बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राज्य सरकार ने इन स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई पर शिफ्ट होने के लिए कहा है.

हरियाणा के इन 10 शहरों में बंद हो सकते हैं स्कूल 

अगर हालात और खराब हुए तो 10 अन्य शहरों में स्कूल बंद किए जा सकते हैं, इनमें फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं. एनसीआर में हरियाणा के 14 शहर हैं. इसे देखते हुए राज्य शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को प्रदूषण और धुंध की स्थिति का आकलन करने के बाद छुट्टी पर फैसला लेने की छूट दी थी.

दिल्ली में भी अगले आदेश तक प्राइमरी स्कूल बंद 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते सभी प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि एयर पॉल्यूएशन के चलते सभी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

संजय भाटिया ने लोकसभा चुनाव में रचा था इतिहास संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6.54 लाख मतों के अंतर से मात दी थी। संजय भाटिया ने प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 909432 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 654269 वोटों के अंतर से हराया था। राहुल गांधी ने दिया था कर्मवीर के नाम का सुझाव वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। अंबाला के मुलाना विधानसभा में रहने वाले कर्मवीर सिंह प्रशासकीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल प्रदेश में एससी सेल का प्रभारी भी बनाया था। राष्ट्रीय स्तर पर वह कन्वीनर भी हैं।