प्रैस नोट आज भाजपा कार्यालय संगरूर में सुनील गोयल डिंपल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उनके साथ सुरेश बेदी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

आज भाजपा कार्यालय संगरूर में सुनील गोयल डिंपल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उनके साथ सुरेश बेदी जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे हरियाणा में 17 अक्टूबर 2024 को नाइब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद और अन्य मंत्रीयों ने शपथ ग्रहण करने के उपरांत ही 18 अक्टूबर को कई समाज भलाई फैसले लिए गए। जिस में उन्होंने पहला फैसला माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण में 12.5% वर्गीकरण तुरंत लागू किया और दुसरा किसान भाइयों को एम एस पी में बढ़ोतरी की गई और तीसरा HSSC में नोजवानों को 24 हजार नौकरीयां दी गई हैं। यह देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नाइब सिंह सैनी जी और उनकी समस्त कैबिनेट टीम का कोटि कोटि धन्यवाद किया और उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि जैसे हरियाणा सरकार ने पहले दिन में जनता के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। वह भी हरियाणा की तर्ज पर ही तुरंत फैसले लैकर काम करें ना कि झूठ की राजनीति करते रहें। गोयल और बेदी ने कहा कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फैसला पंजाब में भी तुंरत लागू किया जाए और उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सुशासन, समानता और गरीब कल्याण के लिए काम करेगी। इस मौके पर सुनील गोयल डिंपल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, जोगी राम साहनी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उनके साथ सुरेश बेदी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, निर्भय सिंह छन्ना जिला प्रवक्ता भाजपा, आवा सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, सतपाल सिंह अकोई भाजपा आगु आदि मौजूद थे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई