डेयरी में गोवंशीय पशु को काटकर बेचता था मांस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली ।किला थाना क्षेत्र में डेयरी की आड़ में प्रतिबंधित मांस बेचने का धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग बृहस्पतिवार सुबह डेयरी पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया है। मामले में डेयरी मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक किला छावनी का रहने वाला अन्नू पुत्र अनवर डेयरी चलाता है। आरोप है कि वह अपनी डेयरी में ही गोवंशीय पशुओं को काटकर मांस बेचने का काम करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह उसने डेयरी में कोई पशु काटा। उसने मांस के अवशेष बोरी में भरकर ई रिक्शा पर लाद लिया। वह इन अवशेष को किला नदी में फेंकने के लिए ले जा रहा था।
आसपास क्षेत्र के लोगों ने अन्नू को ऐसा करते देख लिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डेयरी मालिक अन्नू को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं मांस के अवशेष को जांच के लिए भेजा है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई