रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सूरत के अवैध केमिकल गोदाम में लगी आग, एक की मौत, 5 लोग घायल

गुजरात के सूरत में एक रिहायशी तीन मंजिला इमारत के ऊपर अवैध रूप से बने केमिकल गोदाम में आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं पांच लोग झुलस गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
सूरत के सिमाड़ा नाका इलाके में एक रिहायशी तीन मंजिला मकान के ऊपर अवैध रूप से बने पतरा के शेड में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई थी. बताया जात है कि यहां केमिकल का गोदाम बनाया गया था. आग की खबर मिलते ही सूरत महानगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी.
घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था. आग में झुलसकर यहां काम करने वाले वाले पांच लोग घायल हो गए. घायलों को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां आग लगी उस जगह से एक शव भी बरामद हुआ है. इस बात की पुष्टि सूरत महानगर पालिका के चीफ फायर अफसर वसंत पारीक ने की है.
सिमाड़ा नाका इलाके में तीन मंजिला मकान के ऊपर अवैध रूप से बने शेड में आग लगी थी. आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे. कुछ घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. सूरत महानगर पालिका के चीफ फायर अफसर वसंत पारीक ने बताया कि ग्रांड प्लस दो के रिहायशी मकान के ऊपर अवैध रूप से पतरा का शेड बनाया गया था. अवैध शेड में केमिकल के ड्रम रखे हुए थे. इस केमिकल का इस्तेमाल साड़ियों में डायमंड चिपकाने के लिए किया जाता था. आग लगने की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. मौके से एक शव भी बरामद हुआ है.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई