पीलीभीत बाइपास गोलीकांड का आरोपी पंकज यादव गिरफ्तार I

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का नामजद आरोपी पंकज यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह जानलेवा हमले और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
22 जून को पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना व आदित्य उपाध्याय गुटों में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। पुलिस अब तक 35 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पंकज यादव भी अपने गिरोह के साथ मौके पर गोली चलाने पहुंचा था। उसने अपने एक विरोधी युवक को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी।
कार की टक्कर लगने से युवक उछलकर दूर गिरा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वह फंस गया था। इज्जतनगर थाने के तत्कालीन प्रभारी रहे जयशंकर सिंह ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी, पर पुलिस में ही शामिल अपने खास लोगों की वजह से वह बचता रहा।
साथी को देखने पहुंचा तो जिला अस्पताल से हुआ गिरफ्तार
पंकज के दोस्त अजयपाल यादव को उसके गांव में दबंगों ने दौड़ाकर पीटा था। घायल अजयपाल को शनिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उसके बयान दर्ज करने पहुंची थी। तभी पंकज यादव उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंच गया।

 

पहचान होते ही पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पंकज यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के दोनों मुकदमों में वह वांछित था।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई