
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के पिता का कहना है कि पुलिस शुरुआत से ही इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी हमें बेटी का शव तक देखने नहीं दिया गया और घंटों पुलिस स्टेशन में इंतजार कराया गया. बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव हमें सौंपा गया.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या का मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है. पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच पीड़िता के पिता ने कोलकाता पुलिस को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पीड़िता के पिता का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कराकर मामले को दबाने की कोशिश की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले के सामने आने के बाद हमें रिश्वत देने की कोशिश की थी.
उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस शुरुआत से ही इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी. हमें बेटी का शव तक देखने नहीं दिया गया और घंटों पुलिस स्टेशन में इंतजार कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद हमें शव सौंपा गया. इसी बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमें रिश्वत देने की कोशिश की लेकिन हमने इससे इनकार कर दिया.
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए वे जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन में शामिल हुए. बता दें कि 10 अगस्त से ही पूरे बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. बता दें कि मामले केतूल पकड़ने के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी.
Author: planetnewsindia
8006478914