विनेश फोगाट की अपील पर आया फैसला, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

विनेश फोगाट मामले पर CAS का बड़ा फैसला आया है। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश ने इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में सिल्वर मेडल दिए जाने को लेकर अपील दायर की थी जिस पर अब फैसला आ गया है। दरअसल, CAS ने विनेश की अपील को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय महिला रेसलर का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया है।भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य करार दे दिया गया था। इस फैसले के बाद जहांभारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी तो वहीं विनेश भी काफी निराश हुईं। विनेश फोगाट ने इस फैसले को लेकर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) अपील की थी कि उन्हें कम से कम सिल्वर मेडल दिया जाए जिस पर अब सीएएस का फैसला आ गया है और उन्होंने विनेश फोगाट की इस अपील को खारिज करने के साथ सिल्वर मेडल भी देने से मना कर दिया है।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई