लौकही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपने संगठन के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा भाजपा के झंझारपुर जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार राघव की अगुआई में निकाली गई। लौकही में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा का यात्रा देश के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। स्वतंत्रता देश को कड़ी मशक्कत के बाद महापुरूषों के त्याग और बलिदान के बाद मिली। राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी पहचान है। यह हमारे त्याग,बलिदान और शांति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह आजादी का महोत्सव है,हमारा उदेश्य तिरंगा को हर घर तक पहूंचाने का है। इसके अलावे भी उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण बाते कही। बतादें कि यह तिरंगा यात्रा लौकहा विधान सभा के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा को संगठन के जिला अध्यक्ष के अलावे सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सहदेव साह, जीवछ भिंडवार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।झंझारपुर जिला अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार राघव की अगुआई में यह यात्रा आयोजित हुई।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई