बहराइच जिले के यात्रियों को अभी और करना पड़ेगा इंतजार 20 अगस्त से पहले नहीं चलेंगे ट्रेन जाने यह वजह

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

 

जिले के नानपारा और बिछिया से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बाढ़ में पटरी उजड़ने से बंद है। पानी कम होने के बाद भी पटरी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में 20 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इसके बाद ही संचालन पर कुछ कहा जा सकता है।

बहराइच जिले से कम खर्च में लखीमपुर, पीलीभीत आने जाने के लिए ट्रेन का सहारा था। यात्री कम खर्च में मैलानी से लखमीपुर समेत अन्य जिलों को जाते थे। लेकिन दो सप्ताह पूर्व आई बाढ़ में नानपारा जंक्शन मैलानी रेल प्रखंड के पलिया स्टेशन से पहले ट्रेन की पटरी बाढ़ में बह गई थी।

जिससे जिले के नानपारा और बिछिया से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दो सप्ताह बीत गए हैं। लेकिन अभी तक रेल पटरी दुरुस्त नहीं हो सकी है। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है। इससे जिले के यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अधिक खर्च और दूरी तय कर गंतव्य की ओर जाने को विवश हैं।

अंकुर मिश्र

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई