
बांग्लादेश में चल रहे विवाद के कारण भारतीय रेलवे ने भारत और बांग्लादेश के बीच ट्रेनें रद्द कर दी हैं। पिछले दो दिनों में 106 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई है। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता और खुलना के बीच बंधन एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा और जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनका रद्दीकरण कल यानी 6 अगस्त तक जारी रहेगा।देखें यहां पूरी लिस्ट
कौन सी ट्रेनों को किया गया कैंसिल
1.13109/13110 (कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-ईआर, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द
2.13107/13108 (कोलकाता-ढाका-कोआ, मैत्री एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-बांग्लादेश, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द
3.13129/13130 कोलकाता-खुलना-कोलकाता, बंधन एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-ईआर, 19.07.2024 से 06.08.2024 तक रद्द
4.13131/13132 (ढाका-न्यू जलपाईगुड़ी-ढाका, मिताली एक्सप्रेस) स्वामित्व रेलवे-एनएफआर, 21.07.2024 से रद्द।
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914