गंगाशहर की बेटी मुमुक्षु मीनाक्षी सामसुखा 19 जुलाई को सूरत में ग्रहण करेगी दीक्षा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सुरत गुजरात प्लानेट न्यूज

गंगाशहर की बेटी मुमुक्षु मीनाक्षी सामसुखा 19 जुलाई को सूरत में दीक्षा लेगी। मुमुक्षु मीनाक्षी की दीक्षा से पहले तेरापंथी सभा गंगाशहर की ओर से शांति निकेतन में रविवार को मंगलभावना समारोह हुआ। समारोह में साध्वी चरितार्थ प्रभा ने कहा, हमारे पास दो तरह के जीवन जीने के विकल्प होते हैं। सच्चा आनंद एवं सच्चा सुख पाना है तो हमें भोग को छोड़कर त्यागमय‌ जीवन जीना होगा।

भगवान महावीर और सेठ शालिभद्र का उदाहरण देते हुए कहा कि अपार सुख को त्याग कर वे संयम पथ पर आगे बढ़े। धर्म संयम में है, स्वच्छंदता में नहीं। संयम का स्वागत दुनिया के तमाम शास्त्र करते हैं। मीनाक्षी ने संयम का मार्ग अपनाया है, जो आत्मा के कल्याण का सबसे बड़ा साधन है। संयममय जीवन ही मुक्ति का मार्ग है। साध्वी प्रांजलप्रभा ने कहा, मुमुक्षु मीनाक्षी ने जीवन की सच्चाई को समझकर भोग विलास सुख दुख को त्याग कर पंच महाव्रत के राजमार्ग पर प्रस्थान किया है, जो अनुकरणीय है। तुम जिस निष्ठा,आस्था,श्रद्धा से घर से विदाई ले रही हो वह भावना आप हमेशा बनाए रखें। साध्वी स्वास्थ्य प्रभा ने कहा कि आप गुरु आज्ञा में रहकर अपने जीवन को चमकाना।
हम तुम्हें विदाई नहीं बल्कि बधाई देते हैं। साध्वी प्रभाश्री ने आत्म साधना में तल्लीन रहने की प्रेरणा दी। मुमुक्षु मीनाक्षी सामसुखा ने अपने वैराग्य को पुष्ट करने वाले सभी सहयोगियों को याद किया तथा कृतज्ञता व्यक्त की। समाज एवं परिवार से खमत-खामणा किया। महिला मंडल की अध्यक्ष संजू लालाणी एवं पूरी टीम ने गीतिका के माध्यम से मंगल भावना व्यक्त की। कन्या मंडल संयोजिका प्रिया संचेती, तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष ललित राखेचा, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष किशन बैद, तेरापंथी महासभा के प्रधान ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जतन लाल छाजेड़ के अलावा सामसुखा परिवार से अरविंद छाजेड़ , प्रियंका छाजेड़, राजेंद्र सामसुखा, शकुंतला डागा ,राजेश डागा ने अपने विचार रखें। सामसुखा परिवार की बहनों ने गीतिका, कविताएं व मुक्तक के माध्यम से दीक्षार्थी बहन मुमुक्षु मीनाक्षी का अभिनंदन किया। तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष अमर चन्द सोनी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया।
मंगल भावना समारोह से पहले निकाली मुमुक्षु मीनाक्षी की शोभायात्रामंगलभावना समारोह में पहले मुमुक्षु मीनाक्षी सामसुखा की शोभायात्रा िनकाली गई। सुबह 8 बजे दीक्षार्थी बहन मीनाक्षी के निज निवास से शोभायात्रा शुरू हुई जो अणुव्रत मार्ग, सुराणा मोहल्ला, महाप्रज्ञ चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार से होते हुए जैन मंदिर से महावीर चौक तेरापंथ भवन पहुंची। वहां मुनि श्रेयांशकुमार, विमलबिहारी और प्रबोध मुनि से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहां से शोभायात्रा पुरानी लाइन होते हुए मालू गेस्ट हाउस, चौपड़ा गली होते हुए शांति निकेतन सेवा केंद्र में धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन सभा के मंत्री जतनलाल संचेती ने किया। विदित रहे कि गंगाशहर निवासी दीपचंद सामसुखा की बेटी मुमुक्षु मीनाक्षी सूरत में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में जैन भागवत दीक्षा लेगी।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।