क्षेत्र के गांव नगला जहरू में तीन दिवसीय डेनाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा उर्फ वेंजू पंडित, एडवोकेट मधुकर नगायच, देवेंद्र कुशवाहा एवं विनोद कुमार कालू पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार ग्यारह रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी में रीनू कुमार, दीपक कुमार तथा श्रीकृष्ण-कन्हैया शामिल रहे। इस दौरान में पत्रकार राहुल प्रकाश एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी की मुख्य भूमिका रही।
नगला जहरू में डेनाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई