भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि आप शासन में पंजाब के भीतर नशा कई गुना बढ़ चुका है और सरकार का नशे के खिलाफ अभियान महज एक दिखावा और ड्रामा है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तरुण चुघ बुधवार को तूरबंजारा गांव पहुंचे और मृतक गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए चुघ ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि पंजाब में इस वक्त जुल्म ढहाने की इंतहा हो चुकी है। इतने अत्याचार तो इतिहास में बाबर और नादिरशाह ने भी नहीं किए थे।
चुघ ने आरोप लगाया कि आप शासन में पंजाब के भीतर नशा कई गुना बढ़ चुका है और सरकार का नशे के खिलाफ अभियान महज एक दिखावा और ड्रामा है। आज पंजाब में नशे और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना अपराध बन चुका है।
सुसाइड नहीं, यह सीधा मर्डर है’
भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर हत्या है। उन्होंने मांग की कि गुलजार सिंह के अंतिम बयान को आधार बनाकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर हत्या है। उन्होंने मांग की कि गुलजार सिंह के अंतिम बयान को आधार बनाकर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
चुघ के अनुसार, मृतक के बयान में कैबिनेट मंत्री का नाम साफ तौर पर लिया गया है और परिवार भी इसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंने गुलजार सिंह की पत्नी, भाई और बेटों को हर संभव कानूनी मदद और इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान चुघ के साथ भाजपा नेता दामन बाजवा, हरमन बाजवा और सरजीवन जिंदल समेत कई अन्य स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।