
अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए वीरवार को भी वोटिंग होगी। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए स्कूलों में विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अधिकांश स्कूलों की कंप्यूटर लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया है। तीसरे दिन पांच स्कूलों में वोटिंग कराई जाएगी।
वीरवार को सुबह निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर के छात्र मतदान करेंगे। स्कूलों में सुबह 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान के दौरान छात्र बारी-बारी से पोलिंग बूथ में पहुंचकर अपने पसंदीदा शिक्षक के नाम पर वोट करेंगे।
मंगलवार सुबह एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूनक, प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलाहेड़ी, जेपीएस अकादमी निसिंग में मतदान हुआ।
बुधवार को संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन करनाल, एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्टौंडी, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंगौध में वोटिंग हुई।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.
