Ayesha Khan Viral Video: फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने पर डांस करने वाली अभिनेत्री आयशा खान को मुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला?

धुरंधर फेम अभिनेत्री आयशा खान को हाल ही में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभिनेत्री ने इस डरावने अनुभव को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया है।
हिरासत में आयशा खान
आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था। मैंने विरोध प्रदर्शन भी नहीं शुरू किया था। मुझे और मेरी महिला दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।’

इसी वीडियो में आयशा का दोस्त कहता है ‘मेरा आज मैथ्स का प्रेक्टिकल है। मुझे बिना किसी वजह से यहां से उठा लिया गया है।’
चार-पांच महिलाओं ने धक्का दिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा खान के साथ उनके कई साथी भी हैं। उनका दावा है कि उन्हें भी बिना किसी कारण उठा लिया गया है। उनका इल्जाम है ‘इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं है। मैं सिर्फ रोड पर खड़ी थी। तीन से चार महिलाओं ने मुझे खींचा और धक्का दिया।’