आगरा अलीगढ राजमार्ग गांव समामई पर स्थित पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चैधरी अर्जुन सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं जोरदार नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण और गरीबों के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश खाद संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.उन्होंने प्रदेश में सड़क और आधारभूत ढांचे में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सड़कें बदहाल थीं, जबकि आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे और आधुनिक सड़क नेटवर्क के कारण विकास की नई पहचान बना है। कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है, जिससे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश मंत्री ने सभी से आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैधरी नाहर सिंह तथा संचालन कोमल सिंह तोमर ने किया,कार्यक्रम में अविनाश तिवारी, राजकुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, आकाश सिंह, विक्रम सिंह जादौन, कन्हैया सिंह तोमर, भूरा चैधरी, हरवीर सिंह प्रधान, योगेन्द्र सिंह, बालेश सिंह, मनीष कुशवाह, सोनू ठाकुर, आंचल गौतम, डॉ. अतुल शर्मा, मोहित भारद्वाज, प्रेमपाल चैधरी, मोहन सिंह प्रधान, बलवीर सिंह प्रधान, मुकेश चैधरी प्रधान, बबलू प्रधान, नवीन गुप्ता, विजय चैधरी तथा मोहन चैधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
–
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS