मिनी सचिवालय की दीवारों पर प्रवासियों के विरोध में लिखे नारे, प्रशासन ने पोती कालिख

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

यह नारे चार नंबर गेट से लेकर आगे दीवारों तक चार जगहों पर लिखे हुए पाए गए थे। इस से पहले करीब एक साल पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिख दिए थे।

Slogans protesting against migrants written on Bathinda Mini Secretariat walls

बठिंडा में एसएसपी एवं डीसी की कोठी के पास बने मिनी सचिवालय की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने प्रवासियों के विरोध में नारे लिख दिए। जब इस बारे में प्रशासन को पता चला तो नारों पर कालिख पोत दी गई। सचिवालय के पास काम करने वाले लोगों ने बताया कि शरारती अंसरों ने आधी रात को प्रवासी लोगों के खिलाफ नारे लिख दिए थे।

रविवार होने के चलते सचिवालय में लोगों के आने जाने की संख्या कम थी, जिस कारण प्रशासन को भी इस बारे में देरी से पता चला। लोग बताते हैं कि जब प्रशासन को पता चला तो रविवार को ही उक्त नारों पर कालिख पोत दी गई। यह नारे चार नंबर गेट से लेकर आगे दीवारों तक चार जगहों पर लिखे हुए पाए गए थे। इस से पहले करीब एक साल पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस दीवार पर खालिस्तान के नारे लिख दिए थे।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई