पंजाब में आवारा कुत्तों ने एक और शख्स की जान ले ली। अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला जिससे उनकी मौत हो गई।

आवारा कुत्तों के हमले ने पंजाब में एक और शख्स की जान ले ली। अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों के झुंड ने शनिवार रात को हमला कर दिया। बुजुर्ग रात को घर से बाहर निकले थे। कुत्तों के झुंड ने उनके हाथ, पांव और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में दहशत
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर घायल बुजुर्ग को बाहर निकाला। उस समय तक उनके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो चुके थे और काफी खून बह चुका था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने व स्थायी समाधान की मांग की है।

लगातार सामने आ रह डॉग बाइट के मामले
बता दें कि हाल के दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों से आवारा कुत्तों के जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों के बाद लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग तेज कर दी है।
Author: planetnewsindia
8006478914