आरसेटी के प्रशिक्षण से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर- सुनील झा, असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण-पत्र

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

 सासनी-जलेसर गांव किशन गबढ़द्यी स्थित केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हाथरस में चल रहे 38 दिवसीय सहायक बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्रक्रम समापन के दौरान संस्थान के निदेशक सुनील कुमार झा ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आधुनिक लेखांकन (अकाउंटिंग), कंप्यूटर आधारित बही-खाता, जीएसटी, डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान देना है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे यहाँ से सीखे गए कौशल का पूरा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें। लगभग 38 दिनों के इस सघन प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बही-खाता लेखन, टैली सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर अकाउंटिंग, जीएसटी की बारीकियों, बैंकिंग प्रक्रियाओं और उद्यमिता विकास (इंटरप्रेन्योरशिप) से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने इस कोर्स को अपने करियर के लिए बेहद उपयोगी बताया और संस्थान का आभार जताया। गौरतलब है कि कैनरा बैंक आरसेटी द्वारा ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर लगातार आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई