UP: पति ने पकड़े पैर, देवर ने रेता गला, बेटे ने मां के बारे में पूछा तो उसे भी मार डाला, डबल मर्डर का खुलासा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पति जसराम और देवर जयराम को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर महिला और उसके बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतारा।

Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat

यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीमा के पति जसराम और देवर जयराम ने इस वारदात को बड़ी ही क्रूरता के साथ अंजाम दिया था।

पति ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे और देवर जयराम ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी थी। पति सीमा के व्यवहार से परेशान था। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार जयराम ने बताया कि वह अपने भतीजे को नहीं मारना चाहता था। लेकिन वह बार बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। उसे डर था कि वह घर जाकर लोगों को बता देगा। इसलिए मजबूरी में उसे मारना पड़ा। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पति जसराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (35) और उसके बेटे अंकुश (10) की हत्या में उसके देवर जयराम और पति जसराम को गिरफ्तार किया गया है। सीमा करीब दो साल से शेरुआ चौराहे पर किराये का मकान लेकर रहती थी। पति जसराम और बेटा अंकुश भी उसके साथ रहते थे। जसराम ने अपना मकान छोटे भाई जयराम को बेच दिया था। जयराम ने जसराम और उसकी पत्नी सीमा को 60 हजार रुपये दे दिए थे। दो लाख 40 हजार रुपये बाकी रह गए थे। इन रुपयों को लेकर सीमा विवाद करती थी।

इसके अलावा सीमा के चरित्र पर भी जसराम शक करता था। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सीमा ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। इस मामले में सीमा ने समझौता कर लिया और अपने पति के साथ घर चली गई थी।

इस समझौते में जयराम भी शामिल था। घर लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साजिश रची कि वह सीमा को जिंदा छोड़ेंगे। नहीं जसराम ने अपने भाई से यह भी वादा किया था कि अगर वह सीमा की हत्या कर देगा तो मकान के बाकी रुपये भी नहीं लेगा।

जयराम भी यह चाहता था कि मकान के रुपये उसे नहीं देने पड़े। मंगलवार की शाम करीब छह बजे जयराम अगवानपुर पहुंचा और सीमा से कहा कि वह उसे रुपये दे देगा। इस बहाने से वह सीमा और अंकुश को बाइक पर बैठाकर मौढ़ा तैय्या लौट रहा था लेकिन उसने पेट्रोल पंप पर बाइक रोक दी और अंकुश को वहीं उतार दिया और सीमा को अपने साथ खेत में ले गया। वहां पहले से जसराम मौजूद था। दोनों भाइयों ने सीमा पर हमला कर दिया।

जयराम ने सीमा की गर्दन रेती, जसराम ने पकड़े पैर
जयराम ने धारदार हथियार से सीमा की गर्दन रेत दी और जसराम ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे। सीमा की हत्या करने के बाद जयराम दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने बोतल में पेट्रोल ले लिया। इसके बाद अंकुश को बाइक पर बैठा लिया। अंकुश बार बार अपनी मां के बार पूछ रहा था। अब जयराम डरने लगा था कि कहीं वह फंस न जाएं।

वह अंकुश को लेकर मौके पर कल्लू सिंह के खेत में ही आ गया था। यहां उसने अपनी मां को खेत में पड़ा देखा तो चीखने लगा। इसके बाद जयराम ने गला दबाकर अंकुश भी हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों ने पेट्रोल डालकर सीमा का चेहरा जला दिया था। इसके बाद करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रदीप के खेत में अंकुश का शव डाल दिया और उसका भी चेहरा जला दिया था। इसके बाद दोनों भाई मौके से भाग गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी देवर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला
पाकबड़ा थाना इलाके में मां-बेटे की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी। मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (30) का गला रेता गया जबकि उसके दस साल के बेटे अंकुश की हत्या गला दबाकर की गई है। सीमा का शव बुधवार को एक गन्ने के खेत में मिला था, जबकि उसके बेटे की लाश बृहस्पतिवार को करीब पांच सौ मीटर के फासले पर दूसरे खेत से मिली।

हत्यारों ने दोनों की पहचान छुपाने के लिए चेहरे जलाए थे मगर अंकुश का चेहरा कम जला था जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस का कहना है कि सीमा अपने पति जसराम से विवाद के बाद पिछले दो साल से अपने बेटे अंकुश के साथ अलग रह रही थी।

15 साल पहले हुई थी जसराम और सीमा की शादी
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी जसराम की शादी करीब 15 साल पहले गोरखपुर निवासी सीमा के साथ हुई थी। दंपती का एक दस साल का बेटा अंकुश था। जसराम ट्रक चालक है लेकिन कुछ समय से बीमार होने के कारण ट्रक नहीं चला रहा। दो साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

एक बीघा जमीन बेचने पर पति-पत्नी में बढ़ गया था विवाद
मौढ़ा तैय्या निवासी पातीराम सैनी के पांच बेटे सोमपाल, जयराम, जसवंत, कुलवंत और जसराम हैं। जसराम के हिस्से में दो बीघा जमीन आई थी। करीब दो साल पहले जसराम की पत्नी सीमा ने एक बीघा जमीन बेच दी थी। जसराम ने इसका विरोध किया था तब पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला बाकी बची एक बीघा जमीन भी बेचना चाहती थी।

पहचान करने से बचते रहे जसराम के परिजन
सीमा करीब दो साल से अपने बेटे अंकुश को साथ लेकर गांव छोड़कर शेरुआ चौराहे के पास कौकरपुर में किराये के मकान में रह रही थी और फैक्टरी में काम करती थी। वह बीच बीच में अपने गांव आती थी लेकिन पति पत्नी में विवाद हो जाता था। जिस कारण वह चली जाती थी। सीमा की लाश बुधवार की सुबह गांव के ही पास मिली थी लेकिन परिवार के किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की हालांकि उसका चेहरा भी पूरी तरह जल चुका था।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.