टैंपो ने कार में मारी टक्कर, फिर दोनों चालकों में हुई मारपीट

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग पर गंदे नाले के निकट एक तेज रफ्तार टेम्पू ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इकसे बाद दोनों वाहनो के चालक आपस में भिड़ गये। बाद में मौके पर पहुंचे सभ्रांत लोगों ने मामले को शांत कराया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति अपनी दिशा में जा रहा था, तभी नाले के पास गलत दिशा से आए टैंपों चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद मामला गरमा गया, कार क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित कार चालक की टैंपो चालक से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों चालकों के बीच लात घूंसे चलना शुरू हो गया। यह देख लोगों की भीड जुट गई। तभी मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ समय के लिए राजमार्ग बाधित हो गया। उधर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS