भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) ने तहसील सासनी पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी हाथरस को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा।
शनिवार को एसडीएम नीजर शर्मा को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी हरपाल सिंह के आह्वान पर सौंपे गए इस पत्र में संगठन ने किसानों के हितों से जुड़ी निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई हैं भारत के किसानों की खतौनी में आई 99 प्रतिशत गलतियों को सरकार अपने खर्च पर सही कराए। सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानून को वापस लेकर श्फार्मर्स रजिस्ट्रीश् से खाद वितरण के नियम को तुरंत रद्द किया जाए। आलू और प्याज पर 500 रुपये प्रति क्विंटल की राहत राशि सरकार किसानों के खातों में जमा करे। इसके साथ ही सरकार 1000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खुद आलू की खरीद करे। पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण अंचल में टूटी पड़ी सड़कों का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए।आंदोलन की रूपरेखासंगठन के जिला अध्यक्ष ठा. उमाशंकर बांगर, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं हुआ, तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) बड़ा आंदोलन करेगी। इसके तहत 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 21 जुलाई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मांग पत्र सौंपने के दौरान चैधरी हरपाल सिंह, श्री हरेंद्र सिंह, संजय चैहान, ठा. उमाशंकर बांगर, महेश मदान, ठा. राजू सिंह, श्रीमती राजबाला शर्मा, प्रदीप उपाध्याय और संजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
