UP: मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी की उसके भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।

Woman Killed in Meerut's Zakir Colony, Honour Killing Suspected, Police Probe Underway

मेरठ में शुक्रवार को जहां पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी वहीं शनिवार को लोहियानगर में दिन निकलते ही वारदात हो गई। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी अक्स की उसके भाई आरिश ने कथित रूप से तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोते समय मारी गोली, अस्पताल में मृत घोषित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली में नूरे अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे, जबकि 16 वर्षीय अक्स अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने उसे गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आरिश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के कारणों की जांच, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA