Punjab Congress Rift: चरणजीत चन्नी ने बुलाई बैठक, नेता बोले-वड़िंग की अगुवाई में चुनाव नहीं जीत सकते

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के लिए हाईकमान पर लगातार दबाव बना रहे थे। हाईकमान ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल की सलाह को तरजीह देते हुए सूबे का नेतृत्व नहीं बदला। इसी से वरिष्ठ नेताओं में खासी नाराजगी है। जिसके चलते नाराज नेता इस फैसले के खिलाफ लामबंद हो सकते हैं।

Punjab Congress Charnjit channi supporters meeting bharat bhushan ashu all update

कांग्रेस ने पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसियों को चुनावी तैयारियों के लिए गठित की गईं कमेटियों की कमान सौंपी है। इसके बाद से पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। इनमें पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी भी शामिल हैं। चन्नी को कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

चन्नी ने आज अपने मोरिंडा स्थित निवासस्थान पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में भारत भूषण आशु समेत कई पूर्व विधायक पहुंच गए हैं। बैठक के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने कहा कि कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदला जाए… जनता चरणजीत चन्नी को पंजाब के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहती है।

हाईकमान ने सूबे के जिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को एडजस्ट करते हुए बुधवार को जो नियुक्तियां की हैं, उनमें से तीन नेताओं प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजइंदर सिंगला और डॉ. अमर सिंह ने ही हाईकमान का आभार जताया है जबकि अन्य किसी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी नियुक्तियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पूछे जाने पर कुछ नेताओं ने बताया कि इस फैसले की अभी समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने सूबे के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार समिति, मेनिफेस्टो कमेटी, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और कोर कमेटी में अहम पद सौंपे हैं मगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला जबकि इसी के लिए हाईकमान पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया जा रहा था। इसी पर पार्टी में नाराजगी बढ़ गई है।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई