सासनी के रूदायन गांव में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, आशा एनएम द्वारा घर-घर जाकर पिलाई जा रही दो बूंद जिंदगी की

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव रूदायन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए।
गुरूवार को क्षेत्र में अभियान की कमान संभाल रहे स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गांव गांव में टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें हर गली-मोहल्ले में जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दे रही हैं। इसके साथ ही दवा पी चुके बच्चों की उंगली पर मार्कर से निशान भी लगाया जा रहा है। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर पंकज सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि एक भी बच्चा न छूटे सुरक्षा चक्र सेस्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि श्दो बूंद जिंदगी कीश् बच्चों को अपंगता से बचाने के लिए बेहद जरूरी है। जिन घरों में बच्चे सो रहे थे या किसी कारणवश घर पर मौजूद नहीं थे, उनकी अलग से सूची बनाई जा रही है ताकि शाम तक उन्हें कवर किया जा सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे आगे आकर अपने पांच साल तक के बच्चों को यह खुराक जरूर दिलवाएं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS