भिवानी के संडवा गांव में पसरा मातम: UP के पुलिस जवान सिपाही विकास का अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में गई थी जान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

विकास सांगवान 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को मीरानपुर कटरा थाने में तैनात किए गए थे। विकास सांगवान के ढाई साल की मासूम बेटी है। चार वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था।
Mourning grips Sandwa village in Bhiwani: Last rites held for UP Police constable Vikas

उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात गांव संडवा निवासी विकास सांगवान की उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसे में दर्दनांक मौत हो गई। जवान विकास का पैतृक गांव संडवा में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ विदाई दी। घटना को लेकर गांव में भारी शोक है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर में पशु विभाग की एक एंबुलेंस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार मीरानपुर कटरा थाने के सिपाही विकास सांगवान, वेटरनरी चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में सिपाही विकास सांगवान की मौत हो गई।

तिलहर की सीओ इशिका सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। एंबुलेंस को अनिल चला रहा था, जबकि सिपाही और चिकित्सक बैठे हुए थे। अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। मीरानपुर कटरा कस्बे से थोड़ा पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बरेली के निजी अस्पताल में सिपाही ने तोड़ा दम 
सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी लेकर आई। कांस्टेबल विकास सांगवान को बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विकास सांगवान 2020 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को मीरानपुर कटरा थाने में तैनात किए गए थे। विकास सांगवान के ढाई साल की मासूम बेटी है। चार वर्ष पहले ही उनका विवाह हुआ था। बुधवार सुबह विकास सांगवान का अंतिम संस्कार किया गया। घटना से पूरा गांव सदमे में है
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई