
दिल्ली-हिसार रोड पर खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली के बाहर रविवार सुबह शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। आग लगने से हवेली परिसर में बनी दोनों दुकानें जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोनीपत के मुरथल की तर्ज पर बहादुरगढ़ से रोहतक तक रोहतक-दिल्ली मार्ग पर सड़क किनारे बड़े-बड़े ढाबे हैं। मन्नत ग्रुप की ओर से भी खरावड़ बाईपास के पास मन्नत हवेली है। सुबह अचानक हवेली के बाहर बनी दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.