आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी का भाई कमलदीप घर आया और अपनी बहन को अपने साथ ले गया। इसके बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे कमल घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया और उस पर फायर कर दिया।

हांसी के आर्य नगर में बहन के साथ विवाद होने पर सोमवार देर रात एक युवक ने अपने जीजा पर गोली चला दी। आरोपी देर रात दीवार फांद कर घर में घुसा। जीजा ने अपने बाथरूम में छिपकर जान बचाई। इस दौरान साले ने गोली चलाई जो बाथरूम के दरवाजे में जा लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल से खोल बरामद किया है।
घटना सोमवार रात करीब पौने एक बजे की है। आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी का भाई कमलदीप चेची, जो हिसार का रहने वाला है, घर आया और अपनी बहन को अपने साथ ले गया।
इसके बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे कमल घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया और उस पर फायर कर दिया। गुरदीप जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गया। गोली बाथरूम के दरवाजे में लगी। इसके बाद उसने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
शहर थाना के जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उन्होंने कहा कि गुरदीप सुरक्षित है। हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.