बेटे के सामने पिता की हत्या: बदमाशों ने स्कूल संचालक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, भोपाल गई थी पत्नी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

इकबाल सिंह अपने मकान की पहली मंजिल पर रहते थे और वहीं आठवीं तक का धालीवाल स्कूल संचालित करते थे। देर रात दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और पिता-पुत्र को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार कर इकबाल सिंह की मौके पर ही हत्या कर दी।

Father murdered in front of son Assailants inflicted repeated knife blows wife gone to Bhopal for exam

लुधियाना के जंडियाली गांव में रविवार देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर 50 वर्षीय स्कूल संचालक एवं प्रिंसिपल इकबाल सिंह धालीवाल की उनके बेटे के सामने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

हमलावरों ने पहले बेटे युवी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर इकबाल सिंह की गर्दन व शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के समय उनकी पत्नी मध्य प्रदेश के भोपाल में वकालत की परीक्षा देने गई हुई थीं। थाना जमालपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रमोद राज ने बताया कि इकबाल सिंह अपने मकान की पहली मंजिल पर रहते थे और वहीं आठवीं तक का धालीवाल स्कूल संचालित करते थे। देर रात दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और पिता-पुत्र को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से कई वार कर इकबाल सिंह की मौके पर ही हत्या कर दी। बदमाशों के भागने के बाद उनके बेटे युवी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
प्रारंभिक जांच में मृतक की गर्दन और पीठ पर गहरे घाव मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी हत्या के बाद शव को तिरपाल में लपेटकर नीचे ले जाने की कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल के बाहर एक स्कूटी लाइट जलती हुई मिली जबकि पास में एक कार भी खड़ी थी।
पुलिस के अनुसार फिलहाल लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। रंजिश सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसीपी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के भाई के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पत्नी के भोपाल से लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई