मोगा में पुलिस टीम पर हमला: डीजे बंद कराने पहुंची थी 112 पीसीआर टीम, नशे में धुत्त युवकों ने किया पथराव

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पुलिस को कोटकपूरा बाईपास सड़क स्थित एक बस्ती से तेज आवाज में डीजे बजाने और हुड़दंग की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर हवलदार सूबा सिंह और पुलिसकर्मी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को डीजे बंद करने और शांति बनाए रखने को कहा। इस पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

Attack on police team in Moga 112 PCR team arrived to stop DJ heavily intoxicated youths pelted stones

मोगा में डीजे बंद कराने पहुंची 112 पीसीआर पुलिस टीम पर रविवार रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को कोटकपूरा बाईपास सड़क स्थित एक बस्ती से तेज आवाज में डीजे बजाने और हुड़दंग की शिकायत मिली थी। संदीप सिंह ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर यह शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने पर हवलदार सूबा सिंह और पुलिसकर्मी गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों को डीजे बंद करने और शांति बनाए रखने को कहा।
नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस टीम से बदसलूकी की और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हवलदार सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। थाना चड़िक के इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर निरंजन सिंह, मनी कुमार, अर्जुन कुमार, हरतेश, राकेश कुमार, कमलेश कुमार और मोनू यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई