Viral Video: भारती सिंह ने मां से की पैपराजी की शिकायत, मां ने लगाई फटकार; देखें वायरल वीडियो

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Bharti Singh Video: भारती सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। आज उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती की मम्मी उनके कहने पर पैपराजी को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।
Bharti Singh complained to her mother about the paparazzi her mother scolded them watch the viral video.

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। भारती ने अपनी मम्मी से पहले तो पैपराजी को डांट खिलावाई और उसके बाद बोलीं- ‘मेरी मम्मी के सामने ऐसी बाते करोगे?’

भारती सिंह ने की मां से शिकायत
भारती सिंह का आज एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती अपनी मां से कहती नजर आ रही हैं, ‘मां देखो ये लोग मुझे तंग करते हैं।’ भारती की इन बातों को सुनकर उनकी मां तुरंत पूछती हैं कौन? इस पर भारती पैपराजी की ओर इशारा करती हैं।
भारती की मां कहती हैं, ‘क्यों परेशान करते हो मेरी बेटी को?’, इसके बाद भारती की मां को पैपराजी को देखकर हंसी आ जाती है। पैपराजी भारती की मां से कहते हैं, ‘आपकी बेटी इतनी प्यारी हैं’। इसके बाद भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं- ‘मेरी शादी हो चकी है, मेरी मम्मी के सामने ऐसी बाते करते हो।’ इसके बाद भारती भी अपनी हंसी ज्यादा देर रोक नहीं पाती हैं और मुंह छिपाकर हंसने लगती हैं।

भारती सिंह की शादी और बच्चे
प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में राइटर और होस्ट हर्ष लिम्बाचिया से शादी की। इस जोड़े के दो बेटे हैं। 3 अप्रैल 2022 को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसे प्यार से गोला (लक्ष्य लिम्बाचिया) कहते हैं। 19 दिसंबर 2025 को भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम यशवीर लिम्बाचिया है।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई