नंगे पांव श्री अकाल तख्त पहुंचे आप के मंत्री-विधायक, बेअदबी कानून पर दिया लिखित स्पष्टीकरण

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

Punjab Politics, Akal Takht Live Updates in Hindi: जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर आम आदमी पार्टी के नौ सिख मंत्री, विधानसभा स्पीकर और 30 सिख विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और एक निर्दलीय विधायक भी पेश होंगे। जानें सअकाल तख्त ने पंजाब के सिख विधायकों-मंत्रियों को किया तलब, बेअदबी कानून से  जुड़ा है

मजीठिया बोले-मान का मकसद राजनीति करना

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 – तैयार किया जा रहा था, तब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ने स्पष्ट निर्देश और एक आदेश जारी किया था। उन्होंने आदेश दिया था कि अगर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के मामले से जुड़ा कोई बिल या कानून बनाया जाना है, तो उसका मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि जत्थेबंदी, अन्य सिख संस्थाओं और पूरी गुरु नानक नाम लेवा संगत की मंजूरी लेने के बाद ही तैयार किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण बात छूट न जाए। भगवंत मान और केजरीवाल का एकमात्र मकसद राजनीति करना है।  बैसाखी के दिन जो बिल तैयार किया गया वह पूरी तरह से और केवल राजनीति के लिए बनाया गया था। संगत इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती क्योंकि इसमें ऐसी धाराएं और फैसले शामिल किए गए हैं जो संगत को गुरु ग्रंथ साहिब महाराज से दूर करने की साजिश जैसे लगते हैं। आप गुरु नानक नाम लेवा संगत को साथ लिए बिना किसी चीज को पारित करने के बारे में सोच भी कैसे सकते हैं? अकाल तख्त की मंजूरी के बिना इसे पारित करने का तो सवाल ही नहीं उठता।

कांग्रेस के विधायक अकाल तख्त साहिब पहुंचे

कांग्रेस के विधायक अकाल तख्त साहिब पहुंच गए हैं। आप के मंत्री विधायक नंगे पांव श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे हैं।

आप विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा-अपना पक्ष रखेंगे

आप विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि हमने एक कानून बनाया है ताकि धार्मिक अपमान की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। हम आज श्री अकाल तख्त के जत्थेदार के सामने पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

जत्थेदार गड़गज्ज बोले-धर्म के मामलों में दखल दे रही सरकार

श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सरकार ने धर्म के मामलों में दखल दिया है। सरकार ने तख्त साहिब के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप किया जा रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंथ के उलट नहीं चलना चाहिए। आज खुले माहाैल में चर्चा करेंगे।

नाै मंत्री होंगे पेश

पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध और एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पेश होंगे।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई