जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह व 13 समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है।

जिला प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह व 13 समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट (नजरबंद) किया है। यह एहतियाती कदम भदरी कोठी के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ उठाया गया।
पुलिस सूत्रों की माने तो कुंडा के शेखपुर में वर्ष 2012 में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक हनुमान मंदिर का निर्माण किया था। राजा उदय प्रताप सिंह इसी मंदिर में हर वर्ष मोहर्रम के दिन हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं। तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाउस अरेस्ट की कार्रवाई की है। वर्ष 2013-14 में जुलूस और भंडारा साथ आयोजित होने पर स्थिति बिगड़ गई थी।
राजा भैया के आवास के बाहर पुलिस ने हाउस अरेस्ट की नोटिस चस्पा की है। समर्थकों में निर्भय सिंह बेंती, जुगनू विश्वकर्मा हथिगवां, हनुमान पांडेय कुंडा, जीतेंद्र यादव, आनंद पाल, रमाकांत मिश्रा, भवानी विश्वकर्मा, रवि सिंह, केशरी नंदन पांडेय, जमुना प्रसाद मौर्य, गया प्रयास प्रजापति, मोहन हथिगवां शामिल हैं। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया कि हाउस अरेस्ट किए गए लोगों के घर पर नोटिस चस्पा कर दी गई। पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। शुक्रवार की रात नौ बजे हाउस अरेस्ट की कार्रवाई जारी रहेगी।