प्रशासन का सख्त रुख, मानक पूरे न करने वाले चार अस्पतालों और दो कोचिंग सेंटरों को दी गई कड़ी चेतावनी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

तहसील क्षेत्र में एसडीएम नीरज शर्मा के नेतृत्व में नगर के विभिन्न अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस छापेमारी के दौरान फायर सेफ्टी के नियमों की अनदेखी करने पर चार अस्पतालों और दो कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है।
बुधवार को एसडीएम नीरज शर्मा के औचक निरीक्षण से अस्पताल संचालकों और कोचिंग संचालकों में खलबली मच गई। अपने निरीक्षण में एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर जहां लोगों की भारी भीड़ रहती है, वहां अग्नि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संस्थानों में फायर सर्विस से संबंधित कोई भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, जो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। प्रशासन ने इन संस्थानों को तुरंत फायर सेफ्टी मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इस औचक निरीक्षण अभियान में पीके अल्वी फायर सर्विस अधिकारी,डॉ. पंकज सिंह चिकित्सा अधिकारी, सासनी प्रशासनिक अमले के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम नीरज शर्मा ने नगर के सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगवाएं और फायर एनओसी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि आगामी समय में मानकों का पालन नहीं किया गया, तो इन संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इन्हें सील भी किया जा सकता है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS