गंगा दशहरा के पावन पर्व पर कस्बा में सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय एवं समाजसेवी आकाश वाष्र्णेय, ने राहगीरों के लिए शीतल गन्ने के रस के वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान सासनी के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, यात्रियों और जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में ठंडा और ताजा गन्ने का रस वितरित किया गया।
बुधवार को सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आकाश वाष्र्णेय ने कहा कि जनसेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है, और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस पुनीत अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद, श्रेयांश वार्ष्णेय सहित अन्य स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में सहयोग किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया इस दौरान राहगीरों के चेहरे पर भी राहत और खुशी साफ देखी गई।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS




