अपहरण, दरिंदगी और कत्ल: सुबह पांच बजे फुटपाथ से उठाया, पहले कार फिर जंगल में की हैवानियत, इसलिए बच्ची को मारा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

देश की राजधानी दिल्ली से बच्ची का अपहरण किया। एक बार गाड़ी दूसरी बार पर जंगल में बच्ची के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची की हत्या कर गुरुग्राम में फेंक दिया। शव बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को गुरुग्राम लाई। यहां भागने का किया प्रयास तो आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

Delhi Crime News: दिल्ली में फिर दरिंदगी, फुटपाथ पर सो रही बच्ची का अपहरण,  रेप के बाद जान से मारकर फेंकी लाश - south delhi mehrauli crime news minor  girl murdered after

दक्षिणी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही बच्ची को एक कैब चालक उठा ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव फरीदाबाद गुरुग्राम रोड स्थित जंगल में फेंका और भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कैब चालक बिहार निवासी वासु उर्फ बबलू (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव बरामद करने के लिए आरोपी को गुरुग्राम ले जाया गया था। वहां पर आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी बबलू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
सुबह करीब पांच बजे बच्ची का अपहरण किया
महरौली में फुटपाथ पर रहने वाले परिवार को सोमवार सुबह बच्ची नजर नहीं आई तो सभी ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने और अपहरण का शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। महरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि कैब चालक ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उस समय बच्ची का अपहरण किया जब वह परिजनों के साथ सो रही थी।

सोती हुई बच्ची को उठाया
फुटेज में नजर आया सोती हुई बच्ची को उसने कार की पिछली सीट पर रखा और वाहन समेत भाग गया। इधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के फुटेज से कैब का नंबर और चालक का पता चलने पर पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं।
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी उसी जगह लौट रहा था लेकिन आसपास पुलिस की मौजूदगी देख भाग गया। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अपराध के छह घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अकेले यह अपराध किया और क्या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। उधर, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6 बजे शव गुरुग्राम से बरामद कर पुलिस टीम लौट गई।

लोकेशन ऑन थी, सुराग पक्के थे फिर भी आरोपी तक पांच घंटे देर से पहुंची पुलिस
मामले में दक्षिण जिला पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की कार का नंबर, कैब कंपनी से मोबाइल नंबर और सटीक लोकेशन मिलने के बावजूद पुलिस को आरोपी बबलू तक पहुंचने में पांच घंटे लग गए। करीब नौ घंटे की पूछताछ में पुलिस आरोपी से उगलवा पाई कि बच्ची की हत्या कहां की है और शव कहां पड़ा है।

पुलिस तत्परता दिखाती तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची का अपहरण करने के बाद कैब चालक ने गाड़ी में दुष्कर्म किया। कुछ घंटे बाद वह बच्ची को लेकर दिल्ली वापस आया लेकिन पुलिस को देखकर वह डर गया और वापस गुरुग्राम भाग गया।

यहां बच्ची से दोबारा दुष्कर्म करने के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने एप की मदद से कैब के लिए सवारी बुक कर उन्हें छोड़ने चला गया। पुलिस ने कैब कंपनी की मदद से उसकी सटीक लोकेशन लेकर उसे सुबह करीब 11 बजे विकासपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
गुरुग्राम से शव दिल्ली पुलिस ने किया बरामद
दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी कैब चालक बबलू को लेकर सोमवार शाम गुरुग्राम पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस खुशबू चौक के पास झाड़ियों में गई और जंगल से लड़की का शव बरामद किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने सुशांत लोक थाना पुलिस को सूचना दी। सुशांत लोक थाना से पुलिस टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची।

दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुग्राम पुलिस की टीम को केस के तथ्यों से अवगत कराया। सोमवार शाम टीम निशानदेही कराने और शव बरामद करने गुरुग्राम पहुंची थी। शाम लगभग 6 बजे शव को गुरुग्राम से बरामद कर टीम वापस दिल्ली ले गई।
इस पूरी कार्रवाई में सुशांत लोक थाना पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस को सहयोग किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि लड़की का अपहरण, दुष्कर्म व हत्या की वारदात दिल्ली में हुई। शव को गुरुग्राम के इलाके में आरोपी ने फेंक दिया था। दिल्ली पुलिस की टीम आई थी और शव बरामद कर ले गई है। हमारी टीम ने उन्हें सहयोग किया।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई