Yoga Day 2026: सीएम सैनी की लोगों से अपील, योग को बनाएं जीवन दर्शन; स्वस्थ समाज के निर्माण का लें संकल्प

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से वैश्विक योग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके प्रयासों से योग आज पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।
International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर भारत की उस सनातन चेतना का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानव मात्र को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाया है।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि
जगाधरी की नई अनाज मंडी में शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सेक्टर 12 में योग 
करनाल सेक्टर 12 में बने योग शेड के नीचे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मेरा मिशन स्वास्थ भारत की टीम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। हमारे देश भारत के लिए यह बेहद गर्व की बात है, क्योंकि योग हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और ऋषियों-मुनियों द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।

अंबाला सिटी के सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार सुबह जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुबह की ताजी हवा के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं और शहरवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

priya singh
Author: priya singh