जल्द एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा? करियर में आए बदलावों पर देसी गर्ल ने तोड़ी चुप्पी

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Priyanka Chopra: इन दिनों ‘वाराणसी’ की शूटिंग में जुटीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अन्य आगामी प्रोजेक्ट पर बात की। देसी गर्ल ने बताया कि वे ऑरलैंडो ब्लूम के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकती हैं। इसके अलावा एंजेलिना जोली के साथ भी काम करने की तैयारी है।
Priyanka Chopra talks about her upcoming project with Angelina Jolie opens up on film Varanasi and her career

बॉलीवुड से निकल हॉलीवुड तक नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म है, जिससे प्रियंका चोपड़ा को बहुत उम्मीदे हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म पर बात की। साथ ही बताया कि वे जल्द ही एंजेलिना जोली के साथ काम करेंगी।

बोलीं- ‘खुद चुन सकती हूं प्रोजेक्ट’
प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में हुई तरक्की के बारे में बात की। हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट पर शूटिंग का माहौल बहुत मजेदार है। सभी एक्टर्स के परिवार साथ में हैं। हम मस्ती कर रहे हैं। हंस-बोल रहे हैं। साथ ही काम पर पूरा ध्यान है। रिहर्सल और फोकस के साथ काम हो रहा है’। इतने वर्षों में अपने करियर में हुई तरक्की पर बात करते हुए देसी गर्ल ने माना कि अब उन्हें काम में ज्यादा क्रिएटिव आजादी मिलती है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने शुरुआत की थी, तब स्क्रिप्ट्स मेरे हिसाब से नहीं लिखी जाती थीं। अब मैं अपने प्रोजेक्ट्स खुद चुन सकती हूं और बना सकती हूं। इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका चोपड़ा फिल्ममेकर मीरा नायर की बायोपिक ड्रामा ‘अमरी’ से भी जुड़ी हुई हैं। 

priya singh
Author: priya singh