आज्ञात वाहनकी टक्‍कर से बाइक सवार घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कस्बा निवासी एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने शुक्रवार की देर शाम आगरा अलीगढ रोड स्थित मां कंकाली मंदिर के निकट टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया, घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार समाचार पत्र विके्रता कमल माहेश्वरी का पुत्र मयंक माहेश्वरी समाचार पत्रा की विज्ञापन कंपनी में कार्ररत है। बताते हैं कि शुक्रवार शाम वह बाइक द्वारा अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर सासनी आ रहा था, तथी मां कंकाली मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दीं जिससे मयंक माहेश्वरी अपनी बाइक सहित सडक पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई, उधर सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये और घायल को उपचार हेतु सीएचसी लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया, घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका पाकर घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS