‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में आएंगी आलिया और शरवरी; समय रैना ने खुद किया कंफर्म

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

India’s Got Latent Season 2: समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड की पुष्टि की है। इसके साथ ही ये भी कंफर्म हो गया कि आलिया और शरवरी इस शो का हिस्सा होंगी। जानिए कैसे समय ने किया ये कंफर्म और कब आएगा पहला एपिसोड…
Samay Raina Confirms Alia Bhatt And Sharvari Will Be On India's Got Latent Season 2 First Episode

लगभग एक महीने पहले ‘अल्फा’ की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की समय रैना के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ के सेट पर एक फोटो वायरल हुई थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कॉमेडियन अपने शो के दूसरे सीजन की शुरुआत आलिया और शरवरी को गेस्ट के तौर पर बुलाकर कर सकते हैं। अब समय ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। शो के दूसरे सीजन की ऑफिशियल घोषणा करने के बाद अब समय ने ये पुष्टि कर दी है कि दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी।

यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर आएगा सीजन 2
समय का शो शनिवार शाम को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर रिलीज होगा। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के होगा, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आएंगे।

शो का पहला सीजन, जो यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा था, उसमें एक एपिसोड के दौरान गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की बातों को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस घटना की काफी आलोचना हुई और कई FIR और कानूनी मामले दर्ज किए गए। इस विवाद के बाद समय रैना को यूट्यूब से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े।

priya singh
Author: priya singh