फतेहाबाद में मालखाने से शराब की पेटियां गायब: थाना प्रभारी के पर FIR दर्ज, 15 दिन पहले SP से हुए थे सम्मानित

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह को करीब 15 दिन पहले बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया था।
Cases of liquor go missing from the police station's storehouse in Fatehabad; FIR registered against SHO

फतेहाबाद में सदर थाना के मालखाना से शराब की पेटियां खुर्दबुर्द होने का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग ने सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। करीब 100 से ज्यादा पेटियां गायब हुई है। एसपी निकिता खट्टर ने जब जांच करवाई तो ये मामला पकड़ में आया है। एसपी ने तुंरत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। आरोपी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का शुक्रवार शाम को ही पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया था। प्रहलाद सिंह की जगह एसएचओ रतिया को यहां लगाया गया है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई