आप विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ ईडी की जांच शुरू, व्यक्तिगत पेशी नहीं, रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली से जुड़े मामले में विधायक से कुछ अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे हैं।

ED initiates probe against AAP MLA Raman Arora no personal appearance required for now instructions issued to

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने भ्रष्टाचार और जबरन वसूली से जुड़े मामले में विधायक से कुछ अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे हैं।

सूत्रों के अनुसार ईडी फिलहाल मामले के वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है। एजेंसी ने विधायक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नहीं कहा है बल्कि संबंधित कागजी रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला मई 2025 में सामने आए घटनाक्रम से जुड़ा है। इस संबंध में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी में 23 अगस्त 2025 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

अब उसी मामले में ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि एजेंसी मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई