विघायक ने कन्या इंटर कॉलेज में किया मिनी पुस्तकालय का उद्घाटन, मेधावी छात्राएं और स्टाफ को किया सम्मानित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

 सामुदायिक विकास और शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्या इंटर कॉलेज में ओम सरला फाउंडेशन ट्रस्ट द्वाराएक मिनी पुस्तकालय स्वरूप, करीब दो सौ बहुउपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों से सुसज्जित एक अलमीरा भेंट की है।
शनिवार को मिनी पुस्तकालय का मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उपस्थित छात्राओं और शिक्षिकाओं को अपने प्रेरणादायी और व्यावहारिक विचारों से लाभान्वित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन की सबसे अच्छी मित्र होती हैं और यह पुस्तकालय छात्राओं के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम सरला ट्रस्ट के संस्थापक एवं सीमैक्स इंटरनेशनल कॉलेज के डायरेक्टर अरुण सिंह गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक दीपेश भार्गव द्वारा की गई। इस अवसर पर ओम सरला ट्रस्ट फाउंडेशन ने एन.एम.एम.एस. परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली दर्जनभर से अधिक मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मान के साथ प्रोत्साहित किया। वहीं विद्यालय के समस्त समर्पित स्टाफ को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज की प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं पट्टिकाएं पहनाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त कॉलेज स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संजय सिंह, भोला सिंह, शुभेंदु पाठक, लवली गुप्ता और अविनाश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन  ममता शर्मा द्वारा किया गया।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS