नगला जाटव प्राथमिक विद्यालय निपुण घोषित, प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विकास खंड के गांव नगला जाटव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत निपुण विद्यालय घोषित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. दयाराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. दयाराम ने जिलाधिकारी को पूर्व माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए स्वाध्याय में इंटरनेट के महत्व, उसके उपयोग के सटीक उपायों और प्रभावों पर केंद्रित स्वयं की लिखी हुई एक शोध पुस्तक भेंट की। प्रधानाचार्य ने बताया कि पुस्तक में इंटरनेट के माध्यम से बेसिक शिक्षा के बच्चों की पढ़ाई को प्रभावी बनाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का गहन अध्ययन किया गया है। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की आधुनिक पद्धतियों का भी अपनी पुस्तक में विशेष जिक्र किया है। जलाधिकारी ने डॉ. दयाराम की इस शोध पुस्तक और उसमें वर्णित शिक्षण पद्धतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनके विद्यालय के बच्चों को इस स्तर पर तैयार किया गया है कि वे किसी भी निजी या सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं। विद्यालय के छात्र नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी सफल हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने विद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिलाधिकारी ने डॉ. दयाराम के शैक्षणिक कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई